फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेचेलाल प्रधान और राजेश कुमार सचिव बने

Sun, 07 Sep 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में मैस कर्मचा
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शनिवार को मेस कर्मचारी यूनियन का चुनाव कराया गया। सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें प्रधान बेचेलाल, सचिव राजेश कुमार गोस्वामी और कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी चुने गए। इसके अलावा बबलीन, श्याम शुक्ला, आशा, जगरूप, कामता प्रसाद, गोविंद, सतपाल, राजू त्रिपाठी, विदेश, अनिल मिश्रा और पुनीत कमेटी के सदस्य बनाए गए। आनंद शर्मा ने कहा कि पांच दिन के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को निकाले गए यूनियन सचिव राजेश गोस्वामी को बहाल करना पड़ा। उन्होंने मेस कर्मचारियों की एकता और आंदोलन को बधाई देते हुए, संगठित होकर, संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें