फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गीत, कविता, कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में लिया भाग

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व स्थानीय लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मॉड्यूल नंबर-4 आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत रेवाड़ी और बावल ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को आमंत्रित किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गीत, कविता, कहानी, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से जोडऩा, योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को उपलब्ध सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के साथ संवाद करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए गांवों के पंच, सरपंच और लाभार्थियों को विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को और बल मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें