फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नए बस स्टैंड के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी, अब लगेगा टेंडर

Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर 12 में नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित जमीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। बारह वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब शहर के सेक्टर 12 में बस स्टैंड भवन के निर्माण की आस जगी है। बस स्टैंड भवन को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी माह टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
बस स्टैंड भवन के निर्माण पर 65.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। करीब 13 करोड़ 96 लाख रुपये में यहां 90 गज जमीन पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। शहर में नए बस स्टैंड के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर पूरी हो चुकी हैं। इस माह के अंत तक टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

20 एकड़ जमीन पर बनने वाले बस स्टैंड की ड्राइंग अप्रूव होने के साथ ही डिटेल बजट भी तैयार हो गया है। सर्कुलर रोड पर बना मौजूदा बस स्टैंड 1973 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद से ही डिपो लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है।
बस स्टैंड भीड़ वाले इलाके में स्थित है और इसका भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के समय बस स्टैंड के भवन का प्लास्टर तक गिरता रहता है।





रेवाड़ी को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदेश सरकार की ओर से रेवाड़ी को 5 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया कराई गई हैं। आने वाले समय में डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इस वजह से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर चार्जिंग पॉइंट बनेंगे और तीन एकड़ जमीन पर स्टेशन होगा। यहां 170 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। चार्जिंग पॉइंट के लिए रैकनुमा मशीनें होंगी, जिनको ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
नए बस स्टैंड के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इस माह टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडबल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें