फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेपरलेस रजिस्ट्री...दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली शुरू होने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो रहा है। पहले जहां रोजाना जिले में ऑफलाइन 150 से 200 रजिस्ट्री होती थी वहीं अब प्रतिदिन 2 से 5 रजिस्ट्री हो रही है। इस वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

नई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया 28 अक्तूबर से लागू की गई थी। इसके बाद से रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया बेहद जटिल है। फॉर्म में कॉलम छोटा होने या फाइल के साइज में गड़बड़ी आने पर सिस्टम फाइल स्वीकार नहीं करता है। इससे डॉक्यूमेंट बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं।

तकनीकी दिक्कतों के चलते अधिकारी और कर्मचारी दोनों परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाएं। वहीं, ऑफलाइन रजिस्ट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जब तक पेपरलेस सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त नहीं होता है, तब तक पुरानी ऑफलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया को अस्थायी रूप से बहाल किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। संवाद

-

रजिस्ट्री के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नई प्रणाली के तहत सबसे पहले नागरिक पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी लॉग-इन आईडी बनाकर अपनी एवं संपत्ति से संबंधित आवश्यक जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद पहचान प्रमाण, संपत्ति दस्तावेज और नक्शे सहित आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने। इनकी सूची पोर्टल प्रदर्शित करता है। दस्तावेज अपलोड होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाता है और किसी त्रुटि की स्थिति में आवेदक को सूचना दी जाती है। दस्तावेज सही पाए जाने पर आवेदक को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिया जाता है। निर्धारित समय अनुसार आवेदक तहसील कार्यालय पहुंचकर फोटो एवं हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करते हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रजिस्ट्री स्वीकृत की जाती है और उसकी डिजिटल कॉपी पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है।
-
रजिस्ट्री के लिए पांच दिन से चक्कर काट रहा हूं। काफी परेशानी हो रही है। कोई समाधान नहीं हो रहा है। कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है।-कृष्ण कुमार
विज्ञापन


तहसील में रजिस्ट्रेशन का कार्य करता हूं। कागजात अपलोड करने समय कोई न कोई खामी आ रही है। अपलोड के लिए स्पेस काफी कम दिया गया है।-राजबीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें