पाली गांव के समीप हाईवे नंबर 11 के नीचे से अंडरपास की मांग कर रहे ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। चौथे दिन धरना स्थल पर महिलाओं का भी समर्थन मिला। महिलाएं भी धरना स्थल पर पहुंचने लगी है।
जिला पार्षद नीतू चौधरी ने कहा कि अंडरपास नहीं बनाए जाने से आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों के धरना को पूर्व एसडीओ बीडी यादव व मास्टर लक्ष्मण सिंह ने समर्थन दिया।
अंडरपास संघर्ष समिति के प्रधान ओमप्रकाश गोठड़ा ने बताया कि जब तक अंडरपास की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा ग्रामीणों का आंदोलन नहीं रूकेगा। इस अवसर पर मास्टर दयाराम, सरपंच रविपाल, सुरेन्द्र पंच, ओमप्रकाश सैन व लीलू चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।