जिला पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए रविवार को 23 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुरा थाना पुलिस ने रविवार को ओवरलोड भार लेकर चल रहे जींद जिला के गांव धनखेड़ी निवासी प्रवीन को राव गोपालदेव चौक से गिरफ्तार किया है।
कोसली थाना पुलिस ने नारनौल के कारोली गांव निवासी राजेश और दिल्ली निवासी मुन्नीलाल को कोसली से गिरफ्तार किया है। वहीं सदर थाना पुलिस ने सीकर जिला के दताना निवासी जगदीश और नूंह जिला के जफराबाद निवासी ताहिर खान को दिल्ली रोड पर गांव फिदेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने झुंझुनूं जिला के मुकन्दपुरा निवासी माडुराम और नूंह के पधानी निवासी खालिद मोहम्मद को नाईवाली चौक से गिरफ्तार किया है।
बावल थाना पुलिस ने यूपी निवासी मनोज और जयपुर जिला के कालूखान की ढाणी निवासी एकराम को नैचाना कट से, टोंक जिला के अरनियामल निवासी बबलू उर्फ अशोक को साबन चौक से और कमालपुर मुंडनवास निवासी बीर सिंह, भरतपुर के कामा निवासी रवि और टोंक के अरनियामल निवासी सोहनलाल को ओढी कट एनएच- 8 से गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में कसोला थाना पुलिस ने अलवर के ग्वालदा निवासी समुल खान व शकुन तथा जयपुर के बरनागढ निवासी सुरेश को कसोला चौक से, नूंह जिला के नौसेरा निवासी साहुन, यूपी के एटा जिला निवासी अरविन्द व अलवर के गांव नलौता निवासी कृष्ण को बनीपुर चौक से और यूपी के देवरिया निवासी संजय प्रसाद को काठूवास के पास से गिरफ्तार किया है।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों के चालक पुलिस को देखकर ट्रकों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त करके वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व लापरवाही से वाहन चलाने के तहत मामला दर्ज किया है