धारूहेड़ा: एनएच-48 पर देर रात वेगनर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात 12 बजे धारूहेड़ा थाने के सामने एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए।
अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेवाड़ी पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल छुट्टी लेकर चले गए थे। इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।