फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामपुरा गांव से पिकअप पर छह गाय लाद ले गए चोर

Thu, 16 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घर में बंधी गायों को पिकअप गाड़ी में डालते हुए बदमाश
विज्ञापन
भिवाड़ी। रामपुरा गांव में 15 जुलाई की रात छह दुधारू गायों की चोरी हो गई। चोर पिकअप पर गायों को लादकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
विज्ञापन

रामपुरा निवासी रामकिशन ने थाना भिवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बजे उनके घर के बाहर बंधी गायें गायब मिलीं। उन्होंने साकिर, सद्दीक और राहुल नामक तीन लोगों को नामजद किया है। तीनों आरोपी मेवात क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। साकिर और सद्दीक गांव ग्वारका, तहसील तावडू के निवासी हैं। राहुल गांव पल्ला, तहसील तावडू का रहने वाला है। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पशुपालकों में रोष है, जिन्होंने पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें