फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 178 अधिकारियों और कर्मचारियों में 99 गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
भिवाड़ी में राज्य स्तरीय दल निरीक्षण करते। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। शहर में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। प्रमुख शासन सचिव (प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग) के निर्देश पर राज्यस्तरीय निरीक्षण दल ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कुल दर्ज 178 अधिकारियों-कर्मचारियों में 99 (लगभग 56%) अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण दल का नेतृत्व वरिष्ठ शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) केआर मीना ने किया। दल में महेंद्र कुमार सरावता, कैलाश मीणा (अनुभागाधिकारी), चेना राम भदाला (सहायक अनुभागाधिकारी), कृष्णावतार कटारिया एवं तरुण कुमार मीणा (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) शामिल थे।
निरीक्षण सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ और विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों की जांच की गई। मीना ने बताया कि निरीक्षण में कुल 14 उपस्थिति रजिस्टरों की जांच हुई। राजपत्रित अधिकारियों में करीब 50% (19) और अराजपत्रित कर्मचारियों में लगभग 57% (80) अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

कई कार्यालयों में उपस्थिति पंजिकाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रखी जा रही थीं। साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक थी जबकि रिकॉर्ड संधारण पूरी तरह अव्यवस्थित पाया गया। विभाग द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्रों की पालना भी नहीं हो रही थी।
निरीक्षण दल ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजने की कार्यवाही प्रस्तावित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें