फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक चिकित्सक के सहारे चल रहा नागरिक अस्पताल का हड्डी विभाग

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में हड्डी विभाग के बाहर बैठे मरीज--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल का हड्डी विभाग इस समय चिकित्सकों के अभाव के कारण लोगों के उपचार की बजाय परेशानी बढ़ा रहा है। हड्डी विभाग में केवल एक चिकित्सक के सहारे ओपीडी से लेकर मरीजों के उपचार की सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

हड्डी विभाग में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं जिससे एकमात्र डॉक्टर पर काम का अधिक भार पड़ रहा है। अगर दूसरा हड्डी रोग विशेषज्ञ आ जाए तो अस्पताल में मरीजों की इलाज के लिए लंबी लाइन नहीं लगेगी।
विभाग में फिलहाल एक चिकित्सक, एक सहायक कर्मचारी और एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही तैनात हैं। ऐसे में एक्स-रे, प्लास्टर, फ्रैक्चर जैसी गंभीर चिकित्सकीय सेवाओं का संचालन सीमित संसाधनों में किया जा रहा है। सुबह ही ओपीडी के लिए लंबी लाइन लग जाती है। अनेक बार मरीजों को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व विभाग में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का तबादला अन्य जगह पर कर दिया गया। इसके बाद से नई नियुक्ति नहीं की गई है। स्थिति यह है कि अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन अतिरिक्त डॉ. की कमी से विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
लोगों ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के हड्डी विभाग में जल्द से जल्द नए चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ राहुल यादव ने बताया कि लंबी लाइन लगने से मरीजों को परेशानी हो रही है। दूसरे हड्डी रोग विशेष की तैनाती हो जाए तो लोगों का समय भी बचेगा और लोगों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

वर्जन
हड्डी विभाग में दो चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन एक चिकित्सक के प्रशिक्षण पर जाने से कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुए था। अब चिकित्सक का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है जिसकी पुन: तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विभाग में दो चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। -जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें