फोटो : 11मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा मीटिंग लेते हु
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम तथा मेडिएटर के साथ बैठक का आयोजन कर आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस रखते हुए मामलों का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की जानकारी आमजन तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाई जाए, ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। बैठक में साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गई। डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एडवोकेट यशपाल शर्मा ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के बारे में भी जानकारी दी।
सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।