फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीजी में दाखिले के लिए 18 अगस्त तक मौका, प्रतिदिन लगेगा अतिरिक्त शुल्क

Tue, 11 Aug 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फीस जमा करने के बाद दस्तावेज जमा करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का दूसरा चरण जारी है। रिक्त सीटों पर प्रवेश की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। अब सामान्य विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग की जा सकेगी। 12 से 18 अगस्त तक दाखिले होंगे, लेकिन विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 से 26 जुलाई तक हुआ था। इसके बाद आवेदन में संशोधन के लिए 18 से 27 जुलाई तक मौका दिया गया। कॉलेजों ने 18 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 29 जुलाई और अंतिम मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की गई थी।
पहली काउंसिलिंग के तहत फीस जमा कराने का समय 31 जुलाई से दो अगस्त तक था।पहले चरण में खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग तीन अगस्त से शुरू हुई। चार अगस्त को ऑनलाइन दाखिला पोर्टल दोबारा खोला गया, ताकि विद्यार्थी पंजीकरण और आवेदन में संशोधन कर सकें।
विज्ञापन

इसके बाद पांच से 11 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। 12 से 18 अगस्त तक दाखिले के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

जिले के कॉलेजों में पीजी की विभिन्न सीटों का ब्योरा
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटें हैं। आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं।

वर्जन :
पीजी पाठ्यक्रमों में जिन सीटों पर अभी प्रवेश नहीं हुआ है, उन पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार फिजिकल काउंसिलिंग की जा रही है। विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों की जानकारी लेकर समय रहते काउंसिलिंग में शामिल होना चाहिए। 12 अगस्त से विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त प्रतिदिन शुल्क भी लागू होगा।-डॉ. मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें