रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
रेवाड़ी। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से रेवाड़ी जंक्शन से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन जुलाई, अगस्त और सितंबर तक बढ़ाया गया है।
उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 7 जुलाई से 29 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा।
रेलवे ने इस ट्रेन के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन भी किया है ताकि संचालन को अधिक सुगम बनाया जा सके। रेलवे का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों और बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेवाड़ी जंक्शन उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, यहां से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, बिहार और उत्तराखंड की ओर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।