फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन आज से

Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे ने होली को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन 10 मार्च से 31 मार्च तक करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05024 खातीपुरा (जयपुर)-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन खातीपुरा 18.50 बजे रवाना होकर मंगलवार को 14.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढवल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर एवं बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 फर्स्ट एसी, 2 सैकंड एसी, 9 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार व 1 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 11.00 बजे जयपुर और रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें