फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11 कॉलेजों में से महज पांच ने नए कोर्स की डिमांड की

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला शेड्यूल जारी होते ही जिले के राजकीय कॉलेजों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। नए सत्र की तैयारियों के तहत कॉलेजों में नए कोर्स और विषयों को शुरू करने को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि जिले के 11 राजकीय कॉलेजों में से केवल 5 कॉलेजों ने ही नए कोर्स व विषयों की मांग भेजी है जबकि छह कॉलेज इस प्रक्रिया में पीछे रह गए हैं।
विभाग की ओर से पहले जनवरी माह में ईआरपी पोर्टल के माध्यम से कॉलेजों से उनकी जरूरतों का ब्योरा मांगा गया था। इसके बाद हाल ही में गूगल शीट के जरिए दोबारा जानकारी एकत्र की गई और अब जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी (डीएचईओ) के माध्यम से तीसरी बार डिमांड मांगी गई है।
इसके बावजूद सभी कॉलेजों की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिन कॉलेजों ने नए कोर्स और विषय शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं उनमें सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज, कोसली राजकीय कॉलेज, बावल गर्ल्स कॉलेज, घरखड़ा पीजी कॉलेज और कंवाली राजकीय कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज ने अपनी क्षमता विस्तार के लिए नए कोर्स शुरू करने की मांग रखी है। कोसली कॉलेज ने स्नातक स्तर पर बीए में मैथ्स तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए हिस्ट्री शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें