फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाम मात्र के विद्यालयों में है सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

Sun, 01 Feb 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिठवाना स्थित पीएमश्री विद्यालय में लगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट चुका है। जिले के सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था पहले से ही है। इसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रत्येक स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्नर को अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी कुछ ही विद्यालयों में पहले से ही सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन है, लेकिन अब सभी विद्यालयों में ये मशीन आने वाले दिनों में दिखाई देंगी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें पहले से ही क्यों नहीं लगी हुई हैं, अभी नाम मात्र के विद्यालय ही नियम का पालन कर रहे हैंं। अब जब कोर्ट ने इसे अनिवार्य कर दिया है तो स्कूलों में भी हलचल शुरू हो चुकी है।
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्नर का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गोपनीय माहौल उपलब्ध कराना है ताकि वे इस दौरान किसी तरह की असुविधा या झिझक महसूस न करें। इन कार्नर में सैनिटरी पैड, डिस्पोजल की उचित व्यवस्था, साफ पानी, साबुन और जागरूकता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे छात्राओं की नियमित स्कूल उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल कई बार मासिक धर्म के दौरान पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण छात्राएं स्कूल आने से कतराती हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।

छात्राओं को मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। कोर्ट के निर्देशानुसार स्कूलों के शौचालयों के भीतर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं। ये पैड वेंडिंग मशीनों के माध्यम से या स्कूल परिसर में नियुक्त जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा छात्राओं को दिए जाएंगे ताकि उन्हें किसी प्रकार की झिझक या परेशानी न हो। इसके साथ ही सभी स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर स्थापित करना भी अनिवार्य किया गया है। सभी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध करना भी अब जरूरी है।

वर्जन :
जिले के सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था पहले से ही है। इसके साथ ही अब आदेशों के अनुपालन में प्रत्येक स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्नर को अनिवार्य किया जाएगा।- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें