संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जून से शुरू हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून है।
प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जो कि 4 जुलाई से 8 जुलाई के मध्य होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रथम मेरिट सूची 15 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी। सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कोई भी परिवर्तन, शुद्धिपत्र, नोटिस जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
बीटेक सीएसई और बीटेक सीएसई लेटरल एंट्री (एलईईटी) के लिए प्रवेश कार्यक्रम और काउंसलिंग के बारे में विवरण संबंधित विभाग द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। बी फार्मेसी में प्रवेश हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी द्वारा किया जाएगा। क