फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Tue, 04 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए पंजीकरण लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों की इस साल 10वीं या 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आई है और जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विद्यार्थी अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ये स्कूलों की जिम्मेदारी रहेगी कि वे समय रहते बोर्ड को कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में पूरी जानकारी दे दे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून है।
विज्ञापन

इसके बाद लेट फीस के साथ 17 जून तक आवेदन करना होगा। 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल कुछ दिनों में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर शेयर कर दिया जाएगा। ऐसे में वेबसाइट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की थी। जो विद्यार्थी तीन या अधिक विषय में फेल हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए एलिजिबल नहीं हैं।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें