फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से कक्षा पांच के बच्चों को लिए स्कूल खोलने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे निजी स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों को खोले जाने एवं स्कूल बसों पर टैक्स माफी की मांग को लेकर शुक्रवार को हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर जिला के निजी स्कूल संचालकों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी स्कूल संचालक नेहरू पार्क में एकत्रित हुए तथा प्राइमरी तक स्कूल नहीं खोले जाने के सरकार के निर्णय का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के जिला प्रधान रामपाल यादव द्वारा किया गया। बता दें कि वहीं दूसरी ओर वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बसों में प्राइमरी विंग के बच्चे स्कूल जाते पाए गए थे। ऐसे में सवाल है कि एक ओर जहां निजी स्कूल संचालक स्कूल प्राइमरी विंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकतर स्कूलों में छोटे बच्चों के बुलाया जा रहा है। जबकि कोरोना के चलते प्रतिबंध है।
विज्ञापन

कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन माध्यम से समझना नामुमकिन
रामपाल यादव ने कहा कि प्राइमरी कक्षाओं को नहीं खोलना न्यायसंगत नही हैं। एक तरफ सरकार ने माल, परिवहन व जिम सहित अन्य क्षेत्रों को आमजन के लिए खोल दिया है, लेकिन प्राइमरी स्कूलों को नहीं खोलना चिंता का विषय हैं। इससे प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थी मानसिक विकार से ग्रस्त होने लगे हैं और उनका बौधिक स्तर भी गिरने लगा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में मोबाइल व सोशल मीडिया की लत लग चुकी है, जिससे उनमें आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। प्रदेश में जहा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए कोई आधारभूत ढांचा व तकनीक उपलब्ध नही हैं, जिससे प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी इसका वांछित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसके साथ ही इस उम्र के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अध्यापकों को समझना बेहद नामुमकिन है।
संक्रमण को लेकर नहीं अब कोई चिंता
एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान जवाहर लाल दुहन ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से प्राइमरी स्कूलों को शुरू कराना चाहिए। कोरोना संक्रमण को लेकर भी अब कोई चिंता नहीं है। वैसे भी इसके लिए दवा बनाई जा चुकी है। उन्होंने सरकार से स्कूल बसों पर टैक्स माफी की भी मांग की है। इस अवसर पर डॉ. पवन गोयल, वीपी यादव, डॉ. सूर्यकमल, अजय यादव, रणबीर सिंह चौधरी, रामौतार यादव, रीना यादव, मंजूबाला, सुरेश कुमार, उत्तम सिंह यादव, गजराज सिंह, संदीप यादव, एडवोकेट मंजीत राव, अनिरुद्ध सचदेवा, श्रीभगवान यादव, सुरेंद्र सिवाच, योगेश तिवारी, नरेंद्र यादव, सत्यपाल दहिया, शत्रुघ्न, लविंद्र सिंह, यगपाल सिंह, सावित्री यादव, सुरेश यादव, विजयपाल, जयकिशन व हेमंत सैनी सहित विभिन्न स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें