फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 8आरोपी, अनोक सिंह। स्रोत : पीआरओ - फोटो : डायट में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, प्रवक्ता आरेंद्र सिंह चौहान व अभय गोस्वामी से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सीआईए 2 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला खरगोन के गांव सिगनूर निवासी अनोक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
21 अप्रैल 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि गांव रूध निवासी सज्जन सिंह उर्फ हांडा के पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी पिस्टल, तीन मैग्जीन व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी सज्जन सिंह उर्फ हांडा ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार राजस्थान के जिला अलवर के गांव झाडका निवासी हेमन्त ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी सज्जन सिंह उर्फ हांडा, हेमन्त व उसके साथी नितेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अनोक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें