फोटो : 20सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बस का निरीक्षण करते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुर
रेवाड़ी। एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल बसों की चेकिंग की और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत खामियां मिलने पर स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने दो निजी स्कूल की बसों के नियमों की पालना न करने पर चालान किए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूलों की चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिन स्कूल संचालकों की ओर से सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में निर्धारित मानकों व मापदंडों की पालना नहीं होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने स्कूल संचालक को कहा कि स्कूल बसों की चेकिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, जीपीएस सिस्टम, प्रशिक्षित चालक, परिचालक आदि सभी मानकों की पालना सुनिश्चित करें। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों को घर से स्कूल तक सुरक्षित ले जाना व लाना और स्कूल में सुरक्षित माहौल प्रदान करना स्कूल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।