फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये जमा कराने गए पूर्व सैनिक के एक लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में नकदी जमा कराने गए एक पूर्व सैनिक के बैग से एक युवक ने एक लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज में कैद हो गया है। आरोपी नकदी चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद बावल थाना पुलिस ने केेस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी डालू सिंह निवासी नरसिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बावल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपने खाते में एक लाख रुपये जमा कराने गए थे। खाते से उनका पैन कार्ड लिंक नहीं होने के कारण रुपये जमा नहीं हो पाए। इसके बाद वह सर छोटूराम के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते में रुपये जमा कराने के लिए चले गए। बैंक में पहुंचने के बाद नरसिंह ने अपना बैग कुर्सी पर रख दिया और रुपये जमा करने के लिए स्लिप लेने चला गया। इसी दौरान एक युवक उनके पास कुर्सी पर आकर बैठ गया। स्लिप भरने के दौरान युवक ने उनके बैग में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए और तुरंत वहां से भाग गया। स्लिप भरने के बाद नरसिंह ने अपना बैग देखा तो उसमें से नकदी गायब थी।
चोरी का आरोपी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। चोरी करने का आरोपी नरसिंह के पीछे-पीछे ही बैंक मे पहुंचा था। युवक बैग से नकदी चोरी करते हुए भी दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी बैंक पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है और आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें