फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के मार्गदर्शन से जीवन में मिलती है सही दिशा : भूपेंद्र यादव

Wed, 29 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गुरु महिमा कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर कंपनी बाग में गुरु महिमा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु के महत्व और भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की पहली गुरु उसकी माता होती है, जो बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देती है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से जीवन में सही दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को समय पर उठना, बड़ों का सम्मान करना, शिष्टाचार से बातचीत करना और अपने कार्य स्वयं करने जैसी आदतों का अभ्यास करा सकते हैं। घर में नियमित पूजा-पाठ और प्रार्थना का संस्कार बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

प्राचार्या सुमन लता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और संस्कारों का महत्व नियमित रूप से बताया जाता है। संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट किया गया। इस अवसर पर निदेशक अमन शर्मा, प्रवीण ठाकुर, संजीव आर्य, हिमांशु पिपलानी सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें