फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Thu, 10 Sep 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलवे ट्रैक पर किशनगढ़ बालावास के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मौके पर जीआरपी पहुंची लेकिन काफी कोशिश के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 37 साल है उसके शरीर पर सिर्फ मटमैले रंग की अंडरवियर है। कद करीब साढ़े पांच फुट, रंग गेहुंआ और उसका चेहरा दबा हुआ है। सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे हुई है। आसपास के एरिया में काफी प्रयास करने के बावजूद शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने जिला पुलिस के थानों में भी घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें