फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने के मामले में एक काबू, 25 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जा से कुल 100 पव्वे (25 बोतल) अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि संजय गुप्ता अवैध शराब बेचने का धंधा करता है और वह अब झज्जर चौक से अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने नगर के मोती चौक पर चैकिंग शुरु कर दी। कुछ समय बाद आरोपी सिर पर प्लास्टिक कट्टा रखा लेकर आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर अपने सिर पर रखे प्लास्टिक कट्टे को गिराकर भागने की कोशिश करने लगा। तब पुलिस ने उसे तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। प्लास्टिक कट्टे को चैक किया गया तो उसने 100 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शहर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें