फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दहेज हत्या के मामले के एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी साकिर खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात में रह रहा था और कुछ दिनों के लिए अपने घर निंबाहेड़ी आया था।
विज्ञापन

टपूकड़ा एसएचओ आशाराम ने बताया कि मामला 19 दिसंबर 2013 का है। भीमसीका निवासी रसीद ने बताया था कि उनकी बेटी हनीपा की शादी निंबाहेडी निवासी आरिफ से हुई थी। शादी में कम दहेज मिलने के कारण आरिफ, उसके पिता, भाई और मां लगातार अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि दहेज न देने पर परिवार ने हनीपा के साथ मारपीट की और 19 दिसंबर 2013 को उसे बुरी तरह पीटकर कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी रमजान और आरिफ को गिरफ्तार किया जा चुका था। हालांकि, देवर साकिर घटना के तुरंत बाद भाग गया था। भिवाड़ी एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि साकिर गुजरात में गाड़ी चलाता था और कुछ दिनों के लिए अपने घर निंबाहेड़ी आया हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और साकिर खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें