फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17आरोपी, अक्षय उर्फ छोटे। स्रोत : पीआरओ - फोटो : ramnagar
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना माडल टाउन पुलिस ने राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला बैतूल के गांव सीवन पाठ निवासी अक्षय उर्फ छोटे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के साथ बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत ने भेज दिया है।
विज्ञापन

गत 16 अप्रैल को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रेजांगला पार्क के पास एक बाइक को जांच के लिए रोका तो चालक ने अपना नाम अक्षय उर्फ छोटे निवासी गांव सीवन पाठ जिला बैतूल मध्यप्रदेश बताया। उससे बाइक के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका व ना ही बाइक के कागजात पेश कर सका। बाइक की जांच में पाया गया कि उक्त बाइक के संबंध में थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा राजस्थान में चोरी का मामला दर्ज है। इस पर पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह बाइक राजस्थान के एक गांव से चोरी करके लाया है। पुलिस ने आरोपी के चोरी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें