रेवाड़ी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी दक्ष जी उर्फ नाबालिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि दक्ष जी उर्फ नाबालिक नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करता है। जो वह अभी नेहरू पार्क के पास अपनी गाड़ी के नजदीक खड़ा हुआ है। सूचना पर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दक्ष जी उर्फ नाबालिक निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।