संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीआईए-3 कोसली पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बालधन खुर्द निवासी राकेश उर्फ डंफर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी को सूचना मिली थी कि राकेश उर्फ डंफर निवासी गांव बालधन खुर्द अपराधी किस्म का व्यक्ति है। इसके पास अवैध हथियार है। वह गुड़ियानी रोड पर सूरज स्कूल के नजदीक गाड़ी में बैठा है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो एक अवैध अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने कोसली थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी राकेश उर्फ डंपर को गिरफ्तार कर लिया है।
राकेश उर्फ डंपर के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी, जाटूसाना व भोंडसी गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।