फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 93 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
फोटो : 1नीरज सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई को सेक्टर-3 निवासी विजय कुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोशल मीडिया पर पैसा इन्वेस्टमेंट करने का विज्ञापन देखने के बाद गत 15 मई को उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला था जिसके बाद उसका व्हाट्सएप पर एक महिला से बातचीत शुरू हो गई।
महिला ने अपना नाम सरोज गुप्ता बताते हुए खुद को एसबीआई सिक्योरिटी की इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया था। इन्वेस्टमेंट के लाभ के बारे में जानकारी देने के बाद महिला ने उसके पास एक लिंक भेजा था। उसे बल्क ट्रेडिंग और लाॅगिन करने के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपनी पत्नी सुनीता गुप्ता के बैंक खाते से 18 ट्रांजेक्शन के जरिए विभिन्न खाता नंबरों पर कुल 93 लाख 20 हजार 870 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने पैसा रिफंड कराने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने के लिए कहा गया।
पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी सतीश प्रकाश इंगले को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उत्तराखंड के जिला नैनीताल के काठगोदाम हाल आबाद उत्तराखंड के ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 निवासी नीरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की:
आरोपी सतीश प्रकाश इंगले से प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि सतीश प्रकाश इंगले के बैंक खाते में ठगी की 14 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपी नीरज सिंह ने सतीश प्रकाश इंगले का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें