फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 6आरोपी, संदीप। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
कोसली। सीआईए-3 कोसली पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव मोडी निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत मेें पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गत 2 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास के पास अवैध हथियार है। वह अभी कंवाली से बेरली रोड पर नमन होटल के सामने खड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके आरोपी की तलाशी लेने पर कब्जे से 1 देशी पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार गांव बासदूदा निवासी गौरव ने उपलब्ध करवाया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जाटूसाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनों आरोपी विकास व गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें