संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव बास दयाल निवासी सोहन लाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी को सूचना मिली थी कि गजेंद्र उर्फ गज्जी से मिलने के लिए उसके घर पर दो लोग कार से हैं। दोनों के पास अवैध हथियार है। सूचना के बाद पुलिस बताए हुए स्थान पर पहुंच गई गाड़ी को काबू किया। कार सवारों ने नाम दातार सिंह निवासी गांव पावटा जिला नागौर राजस्थान, देवी सिंह राजावत निवासी बनिपार्क कलेक्ट्रेट सर्किल जयपुर राजस्थान व गजेंद्र उर्फ गज्जी निवासी गांव ढाकिया बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल व 11 रोंद बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के बयान पर हथियार उपलब्ध कराने वाले राजस्थान के जिला कोटपुतली के गांव बास दयाल निवासी सोहन लाल को गिरफ्तार किया।