फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी, नवनीत। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी नवनीत के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

3 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी डबल फाटक के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच है। रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को काबू करके कब्जे से 114 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसे यह गांजा नवनीत ने उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने नवनीत को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें