फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्जी फर्म बना 4.52 करोड़ की जीएसटी चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 13आरोपी राकेश गर्ग। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये की सीजीएसटी की चपत लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली रोहिणी निवासी राकेश गर्ग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने बैंक खाते को अनफ्रीज कराने का फर्जी लेटर दिल्ली रोहिणी निवासी राकेश गर्ग द्वारा तैयार करके भेजा था। इस मामले में पुलिस ने अब राकेश गर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीजीएसटी के सहायक आयुक्त भगवान सिंह ने शिकायत में बताया था कि सीजीएसटी ऑफिस से एक फर्म मैसर्स स्नेहा एक्सपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी। फर्म का पता सेक्टर-5 में दर्शाया गया था। जांच में पाया गया था कि यह फर्म अस्तित्व में ही नहीं थी। फर्म माल की फर्जी खरीद दर्शाती रही और माल की आपूर्ति भी फर्जी तरीके से दिखाई गई।
विज्ञापन

फर्म ने सीजीएसटी विभाग को फर्जी दस्तावेज पेश करते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेना शुरू कर दिया। फर्जी तरीके से खरीदे गए माल को एक्सपोर्ट किया गया। यह फर्म आईजीएसटी रिटर्न का लाभ उठाती रही। इससे सरकार को लगभग 4.52 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।
सीजीएसटी अधिकारी ने बताया कि फर्म के काठमंडी स्थित एसबीआई शाखा में चल रहे खाते को सीजीएसटी कमिश्नर ने पत्र लिखकर सीज करा दिया था। उस समय फर्म के खाते में लगभग 3.29 करोड़ रुपये राशि जीएसटी रिटर्न के रूप में आई हुई थी। फर्म ने फर्जी लेटर द्वारा बैंक खाते को अनफ्रीज कराकर 1.10 करोड़ रुपये निकवाए थे।
इस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में जालसाजी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामले में मुख्य आरोपी जिला झज्जर के गांव भापरौदा निवासी रोहित, जिला रोहतक के गांव अटायल निवासी रोहित व अमन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें