रेवाड़ी। थाना माडल टाउन पुलिस ने शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के भरतपुर के गांव हतिजर निवासी विश्वेंद्र सिंह मीणा को गिरफ्तार किया है।
एक मार्च को उत्तम नगर निवासी बलवंत ने एफआईआर में बताया था कि उसके बेटे आशीष की शादी 2 मार्च को तय थी। 28 फरवरी को लगन का कार्यक्रम था। गली में रिश्तेदारों की गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान पड़ोसी अरविंद की गाड़ी से एक गाड़ी टच हो गई।
विज्ञापन
इस बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला शांत हो गया था 1 मार्च की शाम अरविंद अपने दो दोस्त मोहित राजपूत व मोहित के साथ आया। उसने आशीष को घोड़ी पर नहीं चढ़ने की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विरोध करने पर उसने पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में तीन आरोपियों उत्तम नगर निवासी अरविंद सिंह, गुरुग्राम के कादीपुर निवासी मोहित कुमार व राजस्थान के जिला झुंझूनू के गांव गिरंडा हाल किरायेदार विकास नगर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया थाथा।
पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक गाड़ी बरामद की थी।