रेवाड़ी। आयुष मन्दिरम एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग प्रशिक्षण एवं योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर के तीसरे दिन का सत्र संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाना है।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षिका रीना सिंह ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर और मन को स्वस्थ रखता है।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाते हुए योग को संतुलित जीवनशैली बताया। वहीं जिला महिला प्रभारी सरोज आर्य ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करवाए।