वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित करते सैन्य अधिकारी व ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। भारत माता के अमर शहीद अजीत सिंह के शहीद सम्मान दिवस पर उनके निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट विभा गौंड ने शहीद की वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित किया।
विभा गौंड ने कहा कि शहीद अजीत सिंह ने अपने माता-पिता, परिवार, गांव और देश का नाम रोशन किया है। प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन इस संसार से विदा होना है, लेकिन देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। शहीद अजीत सिंह का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
शहीद के बेटे कपिल यादव ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी 22 अक्तूबर को शहीदी दिवस पर उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी माता वीरांगना मेवा देवी को सम्मानित करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में कैप्टन रामकुमार यादव, पूर्व सरपंच ने अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार जताया।
रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में एसआई राजबीर सिंह, तुषार कुमार, जीडी राजेश कुमार और चालक गोविंद सहित सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान गुरुग्राम मुख्यालय से पहुंचे। इस मौके पर कैप्टन सूरत सिंह, सूबेदार हरि सिंह, रमेश सरपंच, जागवंती यादव, राजेंद्र सिंह ठोलेदार, अशोक गौशाला प्रधान, एसडीओ राकेश शर्मा, डॉ. शिव कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद के बलिदान को नमन कर उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।