फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वृद्धा को बनाया ठगी का शिकार, सोने का कड़ा और चूड़ियां लेकर भागे

Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-3 में शातिर ठगों ने एक वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर ठगी का शिकार बना लिया। ठग उससे एक सोने का कड़ा और दो सोने की चूड़ियां लेकर भाग गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर में रहने वाली मुन्नी देवी अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान कंपनी की ड्रेस में आए एक युवक ने उससे बुजुर्गों की पेंशन के दफ्तर का पता पूछा। मुन्नी देवी ने बताया कि उन्हें दफ्तर का नहीं पता। इतनी देर में बाइक सवार एक युवक वहां आ गया। दोनों आपस में बाते करने लगे। बाइक पर आए युवक ने उनसे कहा कि कंपनी में काम करने वाले युवक ने इनाम का कूपन जीता है। अगर वह अपने हाथ में पहना कड़ा उसे दे तो उनका बड़ा इनाम निकल सकता है। इस पर उन्होंने सोने का कड़ा युवक को दे दिया। इसके बाद युवक ने कहा कि माताजी चूड़ियां भी दो। इसे चेक करके बताता हूं कि असली या नकली हैं। मुन्नी देवी ने चूड़ियां देने से मना किया तो दूसरा युवक भी चूड़ियां देने के लिए दबाव बनाने लगा। उन्होंने बातों में आकर अपनी चूड़ियां भी दे दीं। इसके बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए, परंतु तब तक दोनों वहां से निकल चुके थे। मुन्नी देवी ने बताया कि सामने आने पर वह दोनों का पहचान सकती है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें