फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री की सख्ती का असर... देर रात तक शिकायत वाली साइटों पर पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला परिवेदना एवं जन शिकायत निवारण समिति की सोमवार को बाल भवन में हुई बैठक में मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की सख्ती का असर देर रात तक दिखाई दिखा। नगर परिषद के नगर अभियंता नरेश कुमार कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारियों के साथ शहर की विभिन्न शिकायत वाली साइटों पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को बुलाया और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर-1 के होली पार्क में जलभराव, सेक्टर-4 बाजार से जुड़े जमीन विवाद, शहर की सीवरेज व्यवस्था, कोसली में प्लॉट के रास्ते और पुराने इंतकाल से संबंधित मामले प्रमुखता से उठे। कई शिकायतों पर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बैठक के बाद नगर अभियंता नरेश कुमार ने कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ के साथ शिकायतों पर चर्चा की। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता को साथ लेकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जलनिकासी, नालों की सफाई और अन्य समस्याओं की स्थिति देखी। संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर काम में सुधार और लंबित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रेलवे रोड समेत कुछ स्थानों पर नालों में गंदगी जमा मिली। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और पानी निकासी की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। काठ मंडी के पास भी नाला गंदगी से अटा मिला।
नगर अभियंता नरेश कुमार सोमवार को कोर्ट में तीन मामलों में ड्यूटी, समाधान शिविर की जिम्मेदारी और विधानसभा सचिवालय से मिले सवालों के जवाब भेजने के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें