फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 18 May 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की रेवाड़ी इकाई की ओर से बावल रोड स्थित एक होटल में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह व पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

परिषद के संरक्षक मोहन गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई वहीं आगामी कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मोहन गोयल ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग में राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना, एक दूसरे के प्रति सेवा भावना व मानवता के प्रति समर्पण भाव पैदा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषद की और से कालका रोड पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ साथ उन्हें कौशल कार्यों में भी निपुण किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष सीए निकुंज सिंघल अध्यक्ष, नेहा शर्मा सचिव व दीपक अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई व अपनी शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. आरबी यादव ने सभी का स्वागत करते हुए परिषद में शामिल हुए नए सदस्य आशीष अग्रवाल, कुलदीप यादव, गुलशन शर्मा, अश्विनी ग्रोवर, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. संगीता वर्मा, रजत वर्मा, तमन्ना वर्मा, रूपेश कुमार, विजय चौधरी व विजय प्रकाश पांडे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें