फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का समाधान कराएं अधिकारी : डीसी

Fri, 10 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आई शिकायतों का समाधान समय से कराएं। लंबित मामलों का निस्तारण समय से कराएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर समीक्षात्मक बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली जा रही है और निवारण की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को उक्त पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करने में सक्रियता बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। अब सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अनेक पोर्टल जनसेवा को समर्पित किए गए हैं। इसके तहत आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें