संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने सड़क और नालियों की सफाई नहीं कराने की शिकायत की। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नाले की सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि बारिश होने पर कहीं जलभराव नहीं होना चाहिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी की आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड संबंधी शिकायतें अधिक आईं।
इसके अलावा भूमि पर अवैध कब्जों से जुड़े मामले, बुजुर्गों की पेंशन से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने गांव की सड़कों और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के मौसम कहीं जलभराव की समस्या न आए। इसके लिए संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करे।
शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी विनोद शंकर, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल मौजूद रहे।