फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं की समस्याएं जानने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी

Thu, 26 Mar 2026 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत युवाओं से बातचीत करते मंच के सदस्य।स्रोत: संस्था - फोटो : जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने युवकों और युवतियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास आयोजित संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपने विचार और मांगें रखीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, महेश कौशिक और बीके राम सिंह का युवाओं ने स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि मंच द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उठाया जा रहा है जो सराहनीय है।
युवाओं ने मांग रखी कि केंद्र और हरियाणा में प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर तय किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही बेरोजगार युवाओं को आवेदन शुल्क में छूट, उद्योग स्थापित करने के लिए सस्ती दरों पर लोन और सब्सिडी देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने बेरोजगारों के लिए भत्ता देने की भी बात कही। अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं की समस्याओं और मांगों का मसौदा तैयार कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनहित में लोक सेवा मंच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें