फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनसुनवाई में 120 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान

Thu, 26 Mar 2026 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 ​स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याओं को समाधान करते पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में समान विकास और जनसेवा पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने अपने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खोला ने करीब 120 लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। इससे लोगों को राहत मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल योजनाएं बनाना ही नहीं बल्कि उनका सही तरीके से लागू होना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए और सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें