रेवाड़ी। राजपूत महासभा की नव नियुक्त कार्यकारिणी की ओर से गांव लालपुर में सरपंच कुलदीप सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डॉ. एलएन शर्मा, पूर्व पार्षद हीरा सिंह चौहान, बावल राजपूत सभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान औ राजपूत महासभा युवा के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान कनुका तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के लिए अपने कर्तव्य और निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। महासभा के संरक्षक मास्टर नाहार सिंह तंवर ने महासभा के की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही भविष्य में सभा की ओर से किए जाने वाले कार्यों से लोगों को अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रधान प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, बावल राजपूत सभा के उपाध्यक्ष सरपंच राजपाल सिंह चौहान, महासभा के कानूनी सलाहकार मान सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर राजेंद्र सिंह बलबाड़ी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह खोल, महासचिव राजेश चौहान मायण, सचिव रतन सिंह चौहान कुंडल, कोषाध्यक्ष रणसिंह निर्बाण बघरणा, सरपंच जयप्रकाश कुंडल, नितिन, आशु, नरेश चौहान कनुका, महेश्वर प्रधान, महावीर सिंह, वीरेंद्र पंच, सुधीर चौहान, विजेन्द्र सिंह और कप्तान उमेद सिंह उपस्थित रहे।