फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यात्रियों की संख्या बढ़ी, लेकिन बसें नहीं

Wed, 06 Dec 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन बसों की संख्या कम हो रही है। लगातार कम हो रही बसों की संख्या से रोडवेज विभाग भी चिंतित है क्योंकि सवारियों को बेहतर सुविधा न मिलने की वजह से उन्हें कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ता है। आज से 10 साल पहले करीब 180 के आसपास बसें रोडवेज के पास थी। मौजूदा समय में रोडवेज के पास 131 बसें हैं। पिछले 10 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो 50 बसें कम हंै।
विज्ञापन


रोजाना 30 हजार यात्री अभी सफर करते हैं। त्यौहारों के दिनों में यात्रियों की संख्या 40 हजार के आसपास पहुंच जाती है। 10 साल पहले करीब 15 करीब के आसपास यात्री सफर करते थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है मगर बसों की संख्या कम हो रही है। यही कारण है कि जब एकदम से भीड़ बढ़ती है तो व्यवस्था बनाने में काफी मुश्किल हो जाती है। कई बार तो स्थिति इस प्रकार हो जाती है कि लोगों को लटक कर जाना पड़ता है।

15 बसें अगले सप्ताह आने की उम्मीद

दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले जब मुख्यालय की तरफ से रेवाड़ी डिपो से बसों की डिमांड को लेकर जानकारी मांगी गई थी, तब जानकारी आगे नहीं दी गई थी। कारण यह था कि रोडवेज के पास चालकों की कमी थी। कुल मिलाकर, इसी तरह से मामला फंसा रहता है। कभी चालकों की कमी बताई जाती है तो कभी बसों की कमी। रोडवेज यूनियन का कहना है कि चालक और परिचालक जल्दी ही भर्ती ही नहीं किए जाते हैं। जब भर्ती ही नहीं होंगे तो बसे कहा से आएंगी। फिलहाल अब 15 बसें अगले सप्ताह आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के पास 164 परिचालक और 135 चालक हैं। जरूरत 177 परिचालकों और 155 चालकों की है।

1 साल में 20 बसें हुई कंडम, मगर नई नहीं मिली

गौर करने वाली बात यह भी है कि रोडवेज के पास बसों की संख्या कम होने का सबसे बड़ा कारण बसों का कंडम होना है। इस साल 20 बसें कंडम घोषित की गई हैं। जिन्हें रूटों से हटाया जा चुका है। दूसरी तरफ नई बसें भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं जिनकी डिमांड हमेशा से की जाती रही है।

नया बस स्टैंड बनने के बाद रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा

एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि मौजूदा बस स्टैंड कई दशक पुराना है। अब नया स्टैंड बनने के बाद ही रोडवेज का बेड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, रामगढ़ रोड पर सेक्टर-12 में प्रस्तावित नए बस स्टैंड परिसर में 90 गज जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसका कार्य जनवरी से शुरू हो जाएगा। यहां बनने वाली बिल्डिंग में 170 चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। रेवाड़ी डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रिक बस आवंटित की गई है। चार्जिंग प्वाइंट के लिए बने रैक पर मशीनें लगेंगी। इन्हें ऑन करने के बाद बसों को बिल्डिंग के बाहर खड़ी करके चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




नया बस स्टैंड बनाने के लिए रास्ता साफ हो चुका है। नए बस स्टैंड को लेकर प्रक्रिया चल रही है।


देवदत्त, जीएम, रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें