फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में पांच पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 06 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन भरते प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन नामांकन भरने के साथ ही नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य भी संपन्न हो गया। पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र पेश किए हैं। चुनाव समिति की ओर से सभी नामांकन पत्रों को सही पाया। बुधवार का दिन नामांकन पत्र वापस लेने का दिन रहेगा। आगामी 15 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच पदों के लिए अभी तक पूरी नामांकन प्रक्रिया के बाद 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट अश्वनी तिवारी, चौधरी चरण सिंह, सतीश डागर एवं शमशेर सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी के साथ ही प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी संजय सिंह यादव व विश्वामित्र यादव मैदान में हैं, तो उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी रजनीश शर्मा, रणवीर सिंह, सुमन यादव व सुरेंद्र पाल मैदान में डटे हैं। वहीं सचिव पद के लिए मन प्रिय यादव व मोहित कुमार यादव तथा सह सचिव के लिए अनांशु और टार्जन यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक एवं विवेक में आमने-सामने की टक्कर है।
विज्ञापन


उधर, कोसली बार एसोसिएशन के लिए भी दो पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी व तीन पदों के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है। कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी कैप्टन शुभम यादव व हरपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधान पद के लिए गजेंद्र एवं उम्मेद सिंह, जबकि उप प्रधान पद के लिए सतवीर व शिवराज आमने-सामने मैदान में हैं। वहीं, तीन पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र आने के कारण उन प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसमें सचिव पद के लिए अभिषेक व सहसचिव पद के लिए राहुल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राजपाल ने ही अपना नामांकन पत्र दिया था, जिसके चलते तीनों पदों के लिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। दूसरी ओर बावल बार एसोसिएशन में नामांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। बावल बार एसोसिएशन में एक अधिवक्ता के निधन के चलते कार्य स्थगित रखा गया था। नामांकन की प्रक्रिया अब बुधवार को होगी। पहले दिन चार नामांकन हुए थे।

15 दिसंबर को होंगे मतदान

चुनाव अधिकारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान कराए जाएंगे मतदान की प्रक्रिया ईवीएम द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बड़ी सादगी एवं संजीदगी से आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए चुनाव लड़े जा रहे हैं, जिसमें सभी प्रत्याशी भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें