फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिमखाना क्लब के सदस्यों की बढ़ाई जाएगी संख्या, जिम व समारोह स्थल जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
जिमखाना क्लब मैनेजमेंट कमेटी की बैठक लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-4 जिमखाना क्लब को शुरू करने के लिए वीरवार को लघु सचिवालय में डीसी यशेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्लब प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

डीसी ने जिमखाना क्लब से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिमखाना क्लब में तमाम प्रकार की सुविधाएं जुटाने का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिम और समारोह स्थल शुरू करने व क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। इसको लेकर 20 फरवरी को 11 बजे जिमखाना क्लब में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सदस्यता शुल्क पर भी निर्णय लिया जाएगा। डीसी ने कहा कि जनरल बॉडीज की बैठक में जो भी सहमति से निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद टेंडर कर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-388 में से 19 ने ही भरा सदस्यता शुल्क
डीसी ने कहा कि क्लब के 19 सदस्यों ने सदस्यता फीस नियमित रूप से जमा करवाई है उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जिमखाना क्लब के सदस्यों की कुल संख्या 388 है। इनमें से केवल 19 सदस्यों ने ही शुल्क जमा करवाया है। जिमखाना क्लब में सदस्यता लेने के लिए फार्म जमा करा सकते हैं। सदस्यता के लिए इसे ओपन किया है। डीसी ने कहा कि जिमखाना क्लब शहर के बीच में है। इसमें रेस्टोरेंट, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्टी हॉल इत्यादि सुविधाएं शुरू की जाएंगी, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी विजय राठी सहित कमेटी के प्रबंधक अंकित लांबा, कार्यकारी सदस्य डॉ. कंवर सिंह, प्रेम सिंह, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी महेंद्र सिंह, एओ कुलदीप दलाल, उपमंडल अभियंता एचएसवीपी बलराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें