शहर के एक बैंक में नौकरी करने वाला कर्मचारी सोमवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसकी पत्नी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला साधुशाह नगर में रहने वाली आशा ने बताया कि उसके पति 34 वर्षीय अमित कुमार धारूहेड़ा चुंगी स्थित एयू बैंक की ब्रांच में नौकरी करते है। बीते दिन उसकी कहासुनी हो गई थी। उसके बाद अमित घर से बैंक जाने की बात कहकर गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।