फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू पीड़ितों का 398 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डेंगू के मरीजों की संख्या में अब कमी आ रही है। मंगलवार को 22 सैंपल लिए गए, रिपोर्ट में केवल एक डेंगू का मरीज मिला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। दिसंबर की शुरूआत सोमवार को डेंगू का एक केस मिला था। अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 398 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष 5 जुलाई को पहला केस मिला था। इसके बाद जुलाई व सितंबर में कम ही केस आए, लेकिन अक्तूबर में केसों की संख्या बढ़ गई। अक्तूबर व नवंबर में ही ज्यादा सर्वाधिक मामले मिले हैं। गांवों में मीरपुर सीएचसी के अंतर्गत सर्वाधिक मामले आए हैं। यहां क्षेत्र में 61 मामले आ चुके हैं। इसी तरह गुरावड़ा क्षेत्र में 31, बावल क्षेत्र में 44, नाहड़ क्षेत्र में 42 व खोल क्षेत्र में 30 मिले हैं। सबसे ज्यादा रेवाड़ी शहर में 190 मामले आ चुके हैं। वर्ष 2023 में रेवाड़ी शहर में 211 केस मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें